Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२९ मिनट पहले

सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए सत्र के अवसर पर तरण ताल

सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए सत्र के अवसर पर तरण ताल का उद्घाटन कर तैराकी प्रशिक्षण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष चंदन नरायन सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम सिंह तथा अधिवक्ता राकेश सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से तैराकी में करियर बनाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि चंदन नरायन सिंह ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तैराकी एक ऐसा खेल है जिसमें युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना भविष्य बना सकते हैं।जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि कई वर्षों से बंद पड़ा तरण ताल अब पुनः संचालित हो रहा है, जिससे युवाओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि तैराकी प्रशिक्षण प्रशिक्षक आनंद श्रीवास्तव एवं लाइफ सेवर चंचल भट्टाचार्य की देखरेख में दिया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस मौके पर स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, प्रवीण मिश्र, राम नरेश, फ़ायज़ा सहित कई खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares