Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले
बिजली की चपेट में आकर 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

घघसरा गोरखपुर । सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा पुलिस चौकी अंतर्गत परशुराम नगर पनिका में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से पप्पू गौड़ के 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पनिका निवासी पप्पू गौड़ के निर्माणाधीन मकान में टुल्लू पंप से पानी भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान कक्षा छह का छात्र प्रियांशु पानी पकड़ाने जा रहा था। अचानक उसका पैर पंप के खुले तार पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े और किसी तरह बिजली से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो भाइयों में छोटा प्रियांशु होनहार छात्र था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
0 likes
0 comments0 shares