नपं अध्यक्ष ने किया अष्टकोणीय पोल व एलईडी लाइट का शिलान्यास

नपं अध्यक्ष ने किया अष्टकोणीय पोल व एलईडी लाइट का शिलान्यास डाला( सोनभद्र) नगर पंचायत डाला बाज़ार में मंगलवार को अध्यक्ष फुलवन्ती कुमारी व ई.ओ के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल आदर्श पंचायत योजना के अंतर्गत नगर के प्रमुख क्षेत्रों में अष्टकोणीय पोल के साथ आधुनिक एलईडी लाइट लगाने के कार्य की आधारशिला रखी गई। यह लाइटिंग कार्य हाईवे मस्जिद से लेकर शहीद स्थल तक और वार्ड नंबर 8 में लक्ष्मण नगर बॉर्डर पुलिया से गणेश पांडेय के पीछे नगर पंचायत बॉर्डर तक कराया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष फुलवन्ती कुमारी जी ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं देना ही उनकी प्राथमिकता है। इस आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और राहगीरों को आवागमन में सुरक्षा व सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सभासद अवनीश पांडेय, आशा देवी, नितेश कुमार, ऋषि कुमार उपस्थित रहे।