H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
जलाशय व सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की एस डी एम से किया मांग
बड़हलगंज। स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गढ़वा रामपुर में स्थित जलाशयों व सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु लिखित आवेदन पत्र दे मांग की गई है। ____ग्राम पंचायत गढ़वा रामपुर निवासी श्याम सुंदर शाही ने उपजिलाधिकारी गोला को दिए आवेदन पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत में स्थित जलाशयों व सरकारी भूमि पर गांव के कई लोग जबरन अवैध कब्जा कर मकान व सहन का निर्माण कर लिए हैं। कुछ लोगों द्वारा शिकायती पत्र भेज गांव के माहौल को दूषित किया जा रहा है। शान्ति व्यवस्था के लिए आप द्वारा नियमानुसार पैमाइश करा अवैध कब्जा हटाना बहुत जरूरी है। श्याम सुंदर शाही के आवेदन पर उपजिलाधिकारी गोला ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को निष्पक्ष आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
1 likes
0 comments0 shares