Bansgaon Sandesh
Login

सम्मान के साथ दी गई विदाई,सेवानिवृत्त लेखपाल नंद किशोर विश्वकर्मा के कार्यकाल

सम्मान के साथ दी गई विदाई,सेवानिवृत्त लेखपाल नंद किशोर विश्वकर्मा के कार्यकाल की सराहना सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले लेखपाल नंद किशोर विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने पर लेखपाल संघ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में अधिकारियों और राजस्वकर्मियों ने उनके ईमानदार,कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्ति जीवन में कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह केवल विभागीय जिम्मेदारियों से मुक्त होता है,जबकि पारिवारिक और सामाजिक दायित्व पहले से अधिक बढ़ जाते हैं।उन्होंने नंद किशोर विश्वकर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।तहसीलदार सुनील कुमार और नायब तहसीलदार गुलाब सिंह और नायब तहसीलदार विशाल सिंह ने भी सेवानिवृत्त लेखपाल के व्यक्तित्व और सेवाओं को याद करते हुए उनके उज्ज्वल,स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।समारोह में पूर्व राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे नंद किशोर विश्वकर्मा को उनकी खेल उपलब्धियों के सम्मान में मानस अंगवस्त्र और वॉलीबॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष संतराम यादव,राजस्व निरीक्षक मोहम्मद हमीद,राजस्व निरीक्षक राम समुझ,सुशील कुमार, अरविंद मौर्य,राघव राम,रामदेव,राकेश सहित बड़ी संख्या में राजस्वकर्मी,परिजन और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares