Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १८ घंटे पहले

शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल के लिए हुआ भूमि पूजन

शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल के लिए हुआ भूमि पूजन बैठक में पूजा महोत्सव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लिया हिस्सा जखनियां, गाजीपुर। स्थानीय शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम माँ दुर्गा पूजा समिति, शिव मंदिर जखनियां के तत्वावधान में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम करीब छह बजे हुए भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही इस वर्ष के दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।भूमि पूजन के उपरांत समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंडाल निर्माण, पूजा की व्यवस्था, सजावट, प्रकाश, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।बैठक का संचालन समिति के संरक्षक संतोष सिंह (मुन्ना भैया), नंदलाल गुप्ता (प्रधान जी), उमेश यादव, अशोक जायसवाल एवं विजय गुप्ता ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने की।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था एवं श्रद्धा का प्रमुख पर्व है। इसे सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करेंगे। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।भूमि पूजन एवं बैठक के अवसर पर समिति के संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता, अमित जायसवाल, सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, नागेंद्र, महेंद्र, कासु, निलेश, अरुण, विजय यादव सिंटू, प्रो. अमित गुप्ता, अवधेश, अंकित सिंह, विक्की गौड़, प्रीतम गुप्ता, कृष्णानंद, अंकित गुप्ता, अमन, केसचिन, पंकज, अतुल, रिंकू सिंह, पवन सोनकर, चुन्नू तिवारी, अजय वर्मा, आशीष गुप्ता, अरविंद कश्यप, लला उमेश, अमित, गोलू विश्वकर्मा, रामाशीष, छोटू, संतोष वर्मा, अमित जायसवाल, राजू वर्मा, बबलू शिल्पकार, विकास सोनकर, मंटू बाबा, राजेश जायसवाल, पिंटू चौरसिया, अरविंद प्रजापति, गोविंद गुप्ता, सत्यम प्रधान सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने माता रानी का स्मरण करते हुए आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में “जय माता दी” के जयघोष से पूरा शिव मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

0 likes
0 comments2 shares