*खाटू श्याम के भजनों से गूंजा नाथन धाम,भंडारे में उमड़ा आस्था का
*खाटू श्याम के भजनों से गूंजा नाथन धाम,भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब* देर रात तक चला जागरण,जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा परिसर भक्तों ने भजनों पर झूमकर लिया आनंद,भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर स्थित प्रसिद्ध जंगली नाथन धाम में खाटू श्याम का भंडारा और जागरण श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देर रात तक चले जागरण में खाटू श्याम के भजनों पर भक्त झूमते रहे। जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।जागरण में कलाकारों ने खाटू श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु देर रात तक भावविभोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, भाजपा नेता अवधेश दुबे, सौरभ मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।