Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड के नीरसहिया गांव में आदि गंगा गोमती नदी

सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड के नीरसहिया गांव में आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध बाबा श्रवण दास कुटी के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग की ओर से करीब 1 करोड़ 05 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।परियोजना के तहत कुटी परिसर में टीन शेड, टॉयलेट ब्लॉक, बेंच, वाटर कूलर, सोलर लाइट, बोरिंग और समरसेबल पंप समेत कई जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।गोमती नदी किनारे स्थित बाबा श्रवण दास कुटी क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर मंगलवार विशाल मेला लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। परिसर में बजरंग बली और शनिदेव के मंदिर भी स्थित हैं।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सौंदर्यीकरण परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में और अधिक विकसित होगा।

0 likes
0 comments0 shares