Bansgaon Sandesh
Login
Arvind Singh
Bhopal१० दिन पहले

शिव महापुराण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, 7 जनवरी को 11,000 रुद्राक्ष वितरण महोत्सव

शिव महापुराण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, 7 जनवरी को 11,000 रुद्राक्ष वितरण महोत्सव

भोपाल(बैरसिया)। श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रेंज माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल बाल विहार पहुंची। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर जल से भरे कलश धारण कर भगवान शिव के भजनों का गायन करते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता की।डीजे एवं ढोल की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़े। यात्रा में भगवान शंकर एवं माता पार्वती की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।श्री शिव महापुराण कथा का वाचन कथा वाचक श्याम सुंदर महाराज (राजघाट, काशी) के श्रीमुख से किया जाएगा। वहीं 7 जनवरी को 11,000 रुद्राक्षों के वितरण का भव्य महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन में आयोजक समिति के सदस्य डॉ. रामबाबू साहू, शिवम रत्नाकर, नितेश यादव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष श्याम साहू, बी.एस. साहू, धीरज मालवीय, मनोज साहू, डॉ. रामप्रकाश दुबे, वीर सिंह बघेल, बृजेंद्र सोनी, दीपक दुबे, रामेश शर्मा, लालाराम साहू, प्रदीप जैन, दीपक कुशवाहा, जय नारायण बैरागी, भगवानदास वियानी, कैलाश सक्सेना, सरदार नरवरिया, विवेक सक्सेना, वीरेंद्र जैन, मुकेश शिल्पकार, अवधेश प्रजापति, गिरजेश गोयल, संजीव कुशवाहा, जितेंद्र सिसोदिया, महेंद्र साहू, गोलू यादव, अर्जुन कुशवाहा, प्रेममाली, भगवान सिंह विश्वकर्मा, नीलेश साहू, मयंक गुप्ता, अजय कुशवाहा, सर्वेश राजपूत, वीर राठौर, विकास यादव सहित समिति के सभी सदस्य एवं नगर की धर्मप्रेमी जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी।

1001 likes
0 comments0 shares