Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३ मिनट पहले

थाना ओबरा पुलिस द्वारा पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट एवं जान से मारने के प्रयास के मुकदमे में तीन गिरफ्तार

थाना ओबरा पुलिस द्वारा पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट एवं जान से मारने के प्रयास के मुकदमे में तीन गिरफ्तार

थाना ओबरा पुलिस द्वारा पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट एवं जान से मारने के प्रयास के मुकदमे में 03 अभियुक्त गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सोनभद्र *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र *श्री प्रभात राय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 170/2026, धारा 115(2), 109 बीएनएस* से सम्बन्धित प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों 1. संतोष स्वीपर उम्र करीब 33 वर्ष, 2. अमर महेश उर्फ महेश स्वीपर उम्र करीब 29 वर्ष, 3. दीपक स्वीपर उम्र करीब 26 वर्ष, पुत्रगण सखीचन्द्र स्वीपर, निवासीगण चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को दिनांक 02.08.2026 को समय करीब 14:20 बजे सिनेमा रोड ओबरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया गया। *प्रकरण का विवरण-* दिनांक 01.08.2026 को वादिनी रोशनी पत्नी संतोष स्वीपर, निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 30.07.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने पर विरोध करने के कारण उसके पति एवं अन्य परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नीयत से पेट पर लात मारी गई और गले पर पैर रखकर दबाया गया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर *मु0अ0सं0 170/2026, धारा 115(2), 109 बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. संतोष स्वीपर पुत्र सखीचन्द्र स्वीपर, निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 33 वर्ष। 2. अमर महेश उर्फ महेश स्वीपर पुत्र सखीचन्द्र स्वीपर, निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष। 3. दीपक स्वीपर पुत्र सखीचन्द्र स्वीपर, निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 संतोष पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। 3. का0 राहुल श्रीवास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। 4. का0 संजय यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

0 likes
0 comments0 shares