Bansgaon Sandesh
Login

भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते 26 सितंबर को विद्यालय बंद

भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते 26 सितंबर को विद्यालय बंद देवरिया । बांसगांव सन्देश । जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और तेज हवाओं को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश एवं अनुमोदन के क्रम में 26 सितंबर, शनिवार को जिले के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों सहित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि अवकाश संबंधी आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। आदेश की अवहेलना अथवा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares