Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
तीन महीने से कूड़े का ढेर, जिम्मेदार बेखबर सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज

तीन महीने से कूड़े का ढेर, जिम्मेदार बेखबर सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के सामने गंदगी से दुर्गंध और बीमारी का खतरा कौड़ीराम (गोरखपुर)। सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे करीब तीन महीने से कूड़े का ढेर लगा है। पॉलिथीन और प्लास्टिक समेत कचरा फैलने से आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई की मांग करते हुए जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को लगाकर जल्द ही मौके की सफाई कराई जाएगी। अब देखना है कि तीन महीने से जमा कूड़ा कब हटता है।
0 likes
0 comments0 shares