Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर लखनऊ शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं। कस्तूरबा गांधी
सुल्तानपुर लखनऊ शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बल्दीराय की सैकड़ों छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के तहत राजधानी लखनऊ पहुंचीं। विद्यालय से बस को बल्दीराय थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।लखनऊ में छात्राओं ने इंदिरा गाँधी प्लैनेटेरियम का अवलोकन कर अंतरिक्ष और सौरमंडल से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। इसके बाद जनेश्वर मिश्रा पार्क में भ्रमण कर प्रकृति के बीच समय बिताया।विद्यालय की वार्डेन तारा वर्मा के अनुसार शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं के ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।
0 likes
0 comments0 shares