Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर बने सुधीर सिंह।जिले के बहरौली गांव निवासी

सुल्तानपुर रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर बने सुधीर सिंह।जिले के बहरौली गांव निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र सुधीर सिंह (IRTS, 2010 बैच) को भारत सरकार ने पांच वर्ष की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त किया है।रेलवे में उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के बाद मिली इस अहम जिम्मेदारी से जिले में खुशी की लहर है।परिजनों,शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने इसे सुल्तानपुर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सुधीर सिंह को बधाई दी।

0 likes
0 comments0 shares