Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चौरी चौरा की जनता की सेवा करना ही बाबू बंधू सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि  अजय सिंह टप्पू

चौरी चौरा की जनता की सेवा करना ही बाबू बंधू सिंह को   सच्ची श्रद्धांजलि   अजय सिंह टप्पू

चौरीचौरा गोरखपुर।अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की 194 वीं जयंती शुक्रवार को उनके वंशज अजय कुमार सिंह टप्पु भैया की उपस्थिति में क्षेत्र की जनता द्वारा श्रद्धांजलि दी गई ।शहीद बन्धु सिंह के त्याग और बलिदान को याद करते हुए अजय कुमार सिंह टप्पु भैया ने कहा कि आदि शक्ति मां तरकुलही देवी के अनन्य भक्त बाबू बंधू सिंह द्वारा देश की आजादी में जो बलिदान दिया गया उसे चौरीचौरा के लोग हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि चौरी चौरा की जनता की सेवा शहीद बंधु सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पु के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सुबह 10 बजे माता तरकुलहा देवी मंदिर स्थित शहीद बंधू सिंह के स्मारक पहुंच कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद यह 10:30 बजे शहीद स्मारक चौरीचौरा पहुंच कर शहीदों को नमन किया और पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया ।11 बजे शहीद बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा सरदारनगर  महाविद्यालय परिसर में लगी बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर उन्हें नमन किया गया । टप्पू भैया शहीद बंधू सिंह की पेंटिंग प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करने के बाद शहीद बंधु सिंह के कृतित्व पर महाविद्यालय सभागार में एक सभा हुई जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न द्विवेदी ने कहा कि बंधू सिंह के बलिदान को यह देश कभी भूल नहीं सकता । कार्यक्रम को अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पु ने कहा कि चौरीचौरा का सर्वागीण विकास करना ही बाबू बंधू सिंह के प्रति सच्ची सेवा भक्ति होगी । हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर चौरीचौरा की जनता का सेवा करते रहेगे,  यह हम सभी का संकल्प है  । कार्यक्रम को प्रद्युम्न द्विवेदी जी, सनी जायसवाल चेयर मैन नगर पंचायत, मुन्ना भुज सभासद, सत्रुजीत तिवारी जी, धनंजय सिंह सोनबरसा बाबू, डॉ रामेन्द्र मणि त्रिपाठी, धनंजय सिंह कौशिक, राम निवास पांडे,सहित तमाम लोग अमर शहीद बाबू बंधू सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रकट पंडित राजकुमार व्यास जी ने किया कार्यक्रम में उपस्थित अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के भतीजे प्रशांत सिंह जी, भैया जी के छोटे पुत्र शिखर सिंह जी,सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू, सुभाष सिंह, रणविजय सिंह, सम्पूर्णा नन्द पाण्डेय,पन्ने लाल राजभर जिला अध्यक्ष (भारतीय समाज पार्टी),धनंजय सिंह सोनबरसा बाबू ,राम निवास पांडे,डॉ सतीश उपाध्याय, भोलानाथ पासवान,मोहम्मद आसिम, डॉ मुराद आलम, डॉ जमीर अंसारी, डॉ मुबारक अली, नबी हसन, नविन श्रीवास्तव,जयप्रकाश पासवान, नान्हू पाल, संजय जयसवाल, गिरजेश सिंह प्रधान ,अछैबर यादव प्रधान , राजेंद्र जैसवाल,जन्मेजय सिंह , अरविंद सिंह अरबिंद सिंह , धर्मेंद्र चौधरी , छोटेलाल राजभर, अनिरुद्ध पासवान , उपेंद्र सिंह ,अवधेश ,विनोद जायसवालपुर पूर्व चेयरमैन, झुनझुन बाबा, दीपक कुमार सिंह दीपू, राकेश सिंह जी, पवन सिंह, राजू सिंह, विदेशी भारती, यशवंत सिंह, देवेंद्र सिंह एडवोकेट, संदीप तिवारी, नवीन विश्वकर्मा, गिरीश पांडे, अवध बिहारी पांडे,राधेश्याम राजभर,सुभाष सिंह, सोनू यादव,सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू, रमाशंकर सिंह,सर्बजीत सिंह,मुन्ना भगत, आद्या तिवारी,श्री दयाल पासवान,राकेश वर्मा, शिव हरि सिंह, डिंपल सिंह, विजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, रामाज्ञा वर्मा, जयप्रकाश सिंह,अभिनव सिंह, मदन मद्धेशिया जोखन राजभर, दरोगा राजभर,अमन सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजय उपाध्याय, अनिल गौड़, झुनझुन बाबा, दीपक कुमार सिंह दीपू, राकेश सिंह जी,प्रकाश चंद्र जायसवाल, उमेश रावत, पुरुषोत्तम शर्मा, अवध नारायण जायसवाल उमेश,राजेश जायसवाल, रितेश जायसवाल, विदेशी भारती, मनोज मौर्य,पवन चौहान, पवन सिंह, राज नारायण सिंह, अमरनाथ जयसवाल, हरीश राजभर, सचिन पासवान,सोनू, जयप्रकाश, सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोग।

0 likes
0 comments0 shares