Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा,10 हजार जुर्माना और वाहन सीज
सुल्तानपुर मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा,10 हजार जुर्माना और वाहन सीज की चेतावनी।यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी है।पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर 10 हजार तक जुर्माना,चालान और वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान लोगों को राहवीर योजना और सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने अपील की कि हादसा होने पर 112 या 108 पर तुरंत सूचना दें,घायलों की मदद करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें।
0 likes
0 comments0 shares