अराजक तत्वों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेडीह में स्थापित बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने थाने में सूचना देकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा सोमवार को थाने में दिन में डेढ़ बजे के करीब सूचना दी गई कि ग्राम पंचायत गोरेडीह में स्थापित की गई बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा सिर और दाहिने हाथ की कुछ अंगुलियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि बाबा साहब के मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि बगल में स्थित तालाब में कुछ लड़के स्नान कर रहे थे, आपस के ढेलाबाजी में ढेला मूर्ति को स्पर्श कर गया जिससे कुछ मूर्ति में हल्का खरोंच आ गया था, उसे ठीक करा दिया गया है। स्थिति सामान्य है।