Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

केदारनाथ सिंह को भाजपा ने बनाया स्नातक एमएलसी प्रत्याशी जखनिया तहसील में

केदारनाथ सिंह को भाजपा ने बनाया स्नातक एमएलसी प्रत्याशी जखनिया तहसील में

केदारनाथ सिंह को भाजपा ने बनाया स्नातक एमएलसी प्रत्याशी जखनिया तहसील में समर्थकों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी, दी शुभकामनाएं जखनिया/गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए केदारनाथ सिंह को प्रत्याशी अधिकृत किए जाने की सूचना मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर तहसील जखनिया परिसर में समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया तथा अपने प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं।इसी क्रम में तहसील जखनिया के वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलानंद सिंह एवं भाजपा जिला मंत्री युवा मोर्चा के दिनेश सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर मदरा सर्वानंद सिंह झुन्ना तथा वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पांडेय सहित अन्य समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की। समर्थकों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा केदारनाथ सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।तहसील परिसर में आयोजित इस खुशी के मौके पर कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ता समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और केदारनाथ सिंह के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर सत्यम चौबे, सोनू सिंह, अशोक कनौजिया, संत पांडेय, बृजेश कुमार पांडेय अधिवक्ता, नीरज सिंह, श्रीप्रकाश वर्मा, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र चौहान सहित तमाम अधिवक्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।गौरतलब है कि गाजीपुर वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और जिला निर्वाचन अधिकारी पोर्टल पर इस निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध हैं।

0 likes
0 comments1 shares