निषाद बस्ती के 150 बच्चों ने सीखी संस्कृत,मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह
निषाद बस्ती के 150 बच्चों ने सीखी संस्कृत,मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह सुलतानपुर। घर सुलतानपुर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा से वंचित और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह बल्लीपुर स्थित निषाद बस्ती में आयोजित हुआ। विशेष सत्र में करीब 150 बच्चों ने संस्कृत भाषा की बारीकियां सीखीं।बच्चों को संस्कृत के मूल शब्दों,श्लोकों और सही उच्चारण के साथ भारतीय संस्कृति व परंपरा में संस्कृत के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों की रुचि बनाए रखने के लिए संवादात्मक और गतिविधि आधारित तरीके से शिक्षण कराया गया।फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि मिशन ज्ञानदीप के तहत जरूरतमंद बच्चों को गणित,अंग्रेजी,कंप्यूटर समेत विभिन्न विषयों की नियमित निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।शिक्षण सत्र में सचिन सिंह, सिद्धार्थ सिंह,भीम कुमार बौद्ध,विनायक मिश्रा,अरुण मिश्रा और उदय यादव ने वॉलंटियर के रूप में सहयोग किया।