Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

व्यक्तिगत खर्च से कराया जोगिया वीर बाबा स्थल का सुंदरीकरण एवं छत

व्यक्तिगत खर्च से कराया जोगिया वीर बाबा स्थल का सुंदरीकरण एवं छत

व्यक्तिगत खर्च से कराया जोगिया वीर बाबा स्थल का सुंदरीकरण एवं छत निर्माण, श्रद्धालुओं में खुशी बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा पीपरसंडी में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल जोगिया वीर बाबा का स्थान वर्षों से उपेक्षा का शिकार था। इसके बावजूद यह स्थल क्षेत्र के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना रहा। ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से इस स्थान के सुंदरीकरण और छत निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने व्यक्तिगत खर्च से जोगिया वीर बाबा के स्थान का सुंदरीकरण एवं छत निर्माण कराने का संकल्प लिया। अब यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने कहा कि यह कार्य उनके लिए केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि अपनी आस्था, श्रद्धा और ग्रामवासियों की भावनाओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जोगिया वीर बाबा से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा की कृपा समस्त ग्रामवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। ग्रामवासियों ने धार्मिक स्थल के सुंदरीकरण एवं छत निर्माण कार्य के लिए डॉ. पूजा सिंह कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की आस्था और धार्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

0 likes
0 comments0 shares