Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं,लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम सुलतानपुर।जिलाधिकारी

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं,लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम सुलतानपुर।जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।मरीजों को समयबद्ध और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही या उदासीनता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने मातृ स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, आयुष्मान भारत, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र और एम्बुलेंस सेवाओं सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव और सिजेरियन सुविधाओं को मजबूत करने, अनावश्यक रेफरल रोकने तथा टीबी मरीजों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए।बैठक में दोस्तपुर सीएचसी की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम की कम उपस्थिति पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। वहीं नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई से अधिक रेफरल पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता अनीता देवी, रिंकी देवी, कामिनी सिंह तथा आशा संगिनी रेखा मौर्य, आशा देवी और केश कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने आशाओं के मानदेय और प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares