Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बड़हलगंज उपखंड में 15 से 22 मई तक लगेगा मेगा कैंप

बड़हलगंज उपखंड में 15 से 22 मई तक लगेगा मेगा कैंप

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बड़हलगंज। विद्युत उपखंड बड़हलगंज के अंतर्गत 15 मई से 22 मई तक उपखंड कार्यालय परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का मौके पर त्वरित समाधान किया जाएगा। उपखंड अधिकारी सुशील कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप के दौरान उपभोक्ताओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इसमें विद्युत भार वृद्धि, बकाया बिल भुगतान, गलत बिजली बिलों का संशोधन, विधा परिवर्तन, नाम परिवर्तन सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना तथा उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर शीघ्र समाधान उपलब्ध कराना है। कैंप में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के दौरान मेगा कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि कार्यवाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस तरह के कैंप से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ लंबित मामलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

1 likes
0 comments0 shares