Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*पीआरवी 112 की स्कॉर्पियो में बाइक सवार ने मारी टक्कर , तीन

*पीआरवी 112 की स्कॉर्पियो में बाइक सवार ने मारी टक्कर , तीन

*पीआरवी 112 की स्कॉर्पियो में बाइक सवार ने मारी टक्कर , तीन घायल* सिकरीगंज क्षेत्र क़े सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास सोमवार को पीआरवी 112 की स्कॉर्पियो में बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी जिसमे तीनो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में एक छह वर्षीय बालक हैं जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पीआरवी 112 की स्कॉर्पियो बेलघाट की ओर से सिकरीगंज आ रही थी। इसी दौरान सिकरीगंज से कैथी गांव की तरफ जा रही एक बाइक ओवरब्रिज के समीप स्कॉर्पियो में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में बेला गांव निवासी विशाल (22), कैथी निवासी जयसु (19) और छह वर्षीय अभिषेक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल गोरखपुर क़े लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी क़े अनुसार अभिषेक की हालत ज्यादा गंभीर हैं l उसको जिला अस्पताल में जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए अभिषेक कों मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस संदर्भ थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया की बाइक सवार बिना हेलमेट क़े नशे की हालत में पीछे से आकर 112 की गाडी में ठोकर मारे हैं l ठोंकर इतनी जबरदस्त थी की पीआरवी 112 स्कार्पियो का पिछला टायर फट गया हैं l घायल कों तत्काल हॉस्पिटल भेज दिया गया हैं l

0 likes
0 comments0 shares