Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

अमटौरा में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजन सम्राट नन्दू मिश्रा के

अमटौरा में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजन सम्राट नन्दू मिश्रा के

अमटौरा में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजन सम्राट नन्दू मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा मंदिर में हुआ पूजन, ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना। सहजनवां, गोरखपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर बुधवार, 14 अक्टूबर को अमटौरा ग्राम सभा स्थित दुर्गा मंदिर में ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए भव्य पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक भजन सम्राट नन्दू मिश्रा ने माता रानी सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भक्तिमय गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या में माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गायक नन्दू मिश्रा की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लिया और मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं ग्राम सभा की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन रणविजय सिंह (बिजेन सिंह) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राणा सिंह, राणा आदित्य सिंह, राणा अखंड (रिशु सिंह), हर्षु सिंह, इलु सिंह, उज्ज्वल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन संध्या ने पूरे गांव को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया गया।

0 likes
0 comments1 shares