कूरेभार विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल
कूरेभार विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल *ऑनलाइन जन सूचना से हो सकता है बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा* *भ्रष्टाचार में संबंधित विभाग के अधिकारियों की संलिप्त होगी उजागर* *मनरेगा के कार्यों में हुआ है लाखों का घोटाला* सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार विकासखंड क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा स्ट्रीट लाइट, रोप लाइट, विद्यालय परिसर, खड़ंजा एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों पर लाखों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन धरातल पर कई कार्य अधूरे, मानकविहीन या खराब गुणवत्ता के दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग जांच की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन कार्यों से जुड़े दस्तावेजों और जमीनी हकीकत का बड़ा खुलासा किया जाएगा। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। *बने रहिए हमारे साथ, जल्द होगा बड़ा खुलासा। स्ट्रीट लाइट, रोप लाइट, विद्यालय, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्यों की पड़ताल जारी है।*