Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सहजनवा में 26 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज माझा बरामद हुआ। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा

सहजनवा में 26 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज माझा बरामद हुआ। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा पुलिस ने नगर पंचायत सहजनवा के लुचुई ओवर ब्रिज के पास एक दुकान से 26 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज माझा बरामद किया। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक बलराम पांडेय, कांस्टेबल निशांत कुमार सिंह और रंजीत सोनी को सूचना मिली की लुचुई ओवर ब्रिज के पास एक दुकानदार प्रतिबंधित चाइनीज माझा बेच रहा है सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार की तलाशी ली, जहां से 26 बंडल माझा बरामद हुआ। माझा की बिक्री से संबंधित कागजात मांगने पर दुकानदार उन्हें नहीं दिया ।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी लुचुई ओवरब्रिज के पास के रूप में हुई है ।पुलिस ने बरामद माझा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बीयनएस की धारा 125 ,223 और 292 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 के अंतर्गत कार्रवाई करके जेल भेज दिया।

0 likes
0 comments1 shares