Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria११ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की संशोधित समय-सारिणी जारी

बांसगांव संदेश बरहज दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की संशोधित समय-सारिणी जारी देवरिया, 19 सितंबर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11-12 को छोड़कर अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। शासनादेश के क्रम में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए निर्धारित अंतिम तिथियों के अनुसार कार्यवाही की जानी है। उन्होंने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की प्रक्रिया 22 जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 23 जुलाई से 27 सितंबर तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 25 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण (Renewal) श्रेणी के छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करने तथा हार्ड कॉपी संस्था में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। वहीं शिक्षण संस्थाओं द्वारा नवीनीकरण श्रेणी के छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर अभिलेखों का मिलान करते हुए आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। इसी प्रकार नवीन (Fresh) छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। नवीन छात्रों के संबंध में शिक्षण संस्थाओं द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण एवं अभिलेखों का मिलान कर आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के संबंधित दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों एवं उनमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से अपील की है कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

1 likes
0 comments1 shares