Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

गौशाला से निकलकर खेतों में पहुंच रहे अन्ना पशु, किसानों की खरीफ फसल को नुकसान किसान ने थाने में दी तहरीर, फसल क्षति का सर्वे कराने की मांग

कुरारा। थाना क्षेत्र के सिकरौड़ी गांव में गौशाला से अन्ना पशुओं के बाहर निकलने से किसानों की खरीफ फसल को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। किसान रोहित दीक्षित ने थाने में तहरीर देकर समस्या का समाधान कराने और फसल नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। किसान का आरोप है कि ग्राम पंचायत की ओर से संचालित गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा-भूसा उपलब्ध नहीं होने के कारण रात के समय पशु बाहर निकल जाते हैं। गौशाला के आसपास लगी तार-जाली भी कई स्थानों पर ठीक नहीं होने के कारण पशु आसानी से बाहर आकर खेतों में पहुंच जाते हैं। रोहित दीक्षित के मुताबिक पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर खड़ी खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। किसान ने प्रशासन से गौशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, पशुओं को बाहर निकलने से रोकने तथा राजस्व विभाग की टीम से प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares