जनसुनवाई में दिव्यांगजन को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

जनसुनवाई में दिव्यांगजन को मिला आत्मनिर्भरता का संबल सोनभद्र। जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन ने जरूरतमंद दिव्यांगजन को सहायता प्रदान करते हुए मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। ग्राम रामगढ़, विकासखंड चतरा निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांगता से प्रभावित श्री अब्दुल रहमान, पुत्र स्व. कसीम को सीएसआर फंड के माध्यम से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब्दुल रहमान के आवागमन में काफी सुगमता होगी और उन्हें दैनिक जीवन के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। यह सहायता उनके जीवन में सुविधा के साथ-साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी। जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनसुनवाई के माध्यम से जहां लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, वहीं पात्र और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी एवं सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जा रहा है। जनसुनवाई केवल शिकायतों के समाधान का मंच नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संबल देने का माध्यम भी बन रही है।