Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सीएटीसी -157 के दूसरे दिन कैडेट्स ने सीखा शस्त्र संचालन व फायरिंग

सीएटीसी -157 के दूसरे दिन कैडेट्स ने सीखा शस्त्र संचालन व फायरिंग

सीएटीसी -157 के दूसरे दिन कैडेट्स ने सीखा शस्त्र संचालन व फायरिंग का कौशल सहजनवा, गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में 19 जून से भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को शस्त्र संचालन एवं फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में विशेष उत्साह एवं अनुशासन देखने को मिला। शिविर में कैडेट्स को .22 रायफल के विभिन्न भागों की जानकारी देते हुए उसे खोलने, जोड़ने तथा सुरक्षित एवं सही पोजीशन में फायरिंग करने की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने हथियारों के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव एवं फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शस्त्र एवं फायरिंग प्रशिक्षण के उपरांत एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (ANO) द्वारा विभिन्न लेक्चर पोस्टों पर कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिए गए। लेक्चर सत्र का संचालन चीफ ऑफिसर अनिल गुप्ता एवं सेकेंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह द्वारा किया गया। साथ ही सेना में ऑफिसर एंट्री कैसे होती है, कब होती है, और एस.एस.बी इंटरव्यू की कैंप कमांडेंट द्वारा कैडेट्स को दी गई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने कैडेट्स को प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलू को गंभीरता से सीखने तथा अपने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए शिविर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

0 likes
0 comments0 shares