सुल्तानपुर। गोमती नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार
सुल्तानपुर। गोमती नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों का बड़ा सम्मान मिला है। गोमती मित्र मंडल समिति,कुशभवनपुर को लखनऊ में आयोजित स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने सम्मानित किया।छत्रपति शाहूजी महाराज भागीदारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन को सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान गोमती नदी की स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।सम्मान मिलने पर रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि यह सम्मान केवल समिति का नहीं,बल्कि गोमती संरक्षण अभियान से जुड़े प्रत्येक नागरिक और स्वयंसेवक का सम्मान है। वहीं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के पत्रकारों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही समिति के कार्य जन-जन तक पहुंचे हैं।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रो. डॉ.सतीश द्विवेदी,माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर,पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।