Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१६ मिनट पहले

*सिकरीगंज तिराहे पर कचरे का ढेर बना हादसे का सबब, व्यापारियों में

*सिकरीगंज तिराहे पर कचरे का ढेर बना हादसे का सबब, व्यापारियों में

*सिकरीगंज तिराहे पर कचरे का ढेर बना हादसे का सबब, व्यापारियों में आक्रोश* सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज के मुख्य तिराहे पर पुलिया के दोनों तरफ नाले की सफाई से निकाला गया कचरा और मलबा लंबे समय से पड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क किनारे जमा कचरे के चलते जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं तिराहे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। कचरे का ढेर हादसे को भी दावत दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण कोहरौटिया गांव जलमग्न हो गया था। सिकरीगंज मुख्य तिराहे पर बनी पुलिया और नाले में पानी का निकास बाधित होने के कारण गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने नाले की सफाई की मांग को लेकर सिकरीगंज मुख्य तिराहे पर गोरखपुर-उरुवा मार्ग को जाम कर दिया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में जेसीबी लगाकर नाले की सफाई कराई। नाला साफ होने के बाद गांव से पानी की निकासी संभव हो सकी। लेकिन सफाई के दौरान नाले से निकाला गया कचरा और मलबा सिकरीगंज तिराहे की पुलिया के दोनों तरफ सड़क किनारे छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई के बाद इस कचरे को हटाने की जिम्मेदारी पूरी नहीं की गई, जिसके कारण अब यह कचरा राहगीरों और दुकानदारों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। *कचरा नहीं हटने से व्यापारियों में आक्रोश* तिराहे पर कचरा पड़ा रहने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने भी विरोध जताया है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य तिराहा सिकरीगंज का प्रमुख आवागमन केंद्र है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। सड़क के किनारे कचरा और मलबा जमा होने से दुकानों के सामने गंदगी का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक, सड़क पर जगह कम होने के कारण वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। खासकर आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तिराहे पर पड़े पूरे कचरे और मलबे को तत्काल हटाया जाए तथा भविष्य में नाले की सफाई के बाद कचरे को सड़क किनारे न छोड़ा जाए। स्थानीय व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कचरा नहीं हटाया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध और तेज कर सकते हैं। *एसडीएम ने कहा—मामले की जानकारी नहीं* कचरा हटाने के संबंध में जब एसडीएम खजनी से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने बताया कि सिकरीगंज लेखपाल को मौके पर भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा और कचरे को हटाने की कार्रवाई कराई जाएगी। अब स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि कब तक सिकरीगंज मुख्य तिराहे से कचरे का ढेर हटाकर यातायात और व्यापारियों को राहत दिलाई जाती है।

0 likes
0 comments0 shares