Bansgaon Sandesh
Login
ADITYA KUMAR MISHRA
Deoria३३ मिनट पहले

कंपोजिट शराब की दुकान से चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कंपोजिट शराब की दुकान से चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कंपोजिट शराब की दुकान से चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया । पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/26 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त विवेक यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम शेरवां बभनौली डुमरिया टोला थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया उम्र करीब 34 वर्ष को आज दिनांक 11.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर नूनखार परसिया मिश्र मार्ग तिराहे के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वादी रवि सिंह द्वारा जरिये तहरीर दिनांक 05/06.11.2026 की रात्रि में खुखुन्दू बाजार में स्थित वादी की अंग्रेजी शराब की कम्पोजिट दुकान में अज्ञात चोर द्वारा चोरी किये जाने के संबंध में सूचना दी गयी थी। उक्त सूचना पर थाना खुखुन्दू पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनका अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 205/2023 धारा 279/337, 338 बीएनएस थाना बनकटा जनपद देवरिया 2. मु0अ0सं0 133/2024 धारा 379, 411 बीएनएस थाना भटनी जनपद देवरिया 3. मु0अ0सं0 040/2020 धारा 379, 411 बीएनएस थाना खामपार जनपद देवरिया 4. मु0अ0सं0 076/2023 धारा 379, 411 बीएनएस थाना भटनी जनपद देवरिया 5. मु0अ0सं0 289/2023 धारा 411, 473 बीएनएस थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 6. मु0अ0सं0 304/2022 धारा 379, 411, 473 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया 7. मु0अ0सं0 281/2024 धारा 25, 4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद देवरिया 8. मु0अ0सं0 602/2024 धारा 379 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया 9. मु0अ0सं0 612/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया 10. मु0अ0सं0 194/2022 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना लार जनपद देवरिया हैं । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 रामबहादुर श्रीवास्तव थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया, हे0का0 अनिल सिंह, का0 जयराम गुप्ता, का0 संदीप थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया शामिल रहे ।

0 likes
0 comments0 shares