सुलतानपुर। वार्ड बढ़ैयाबीर स्थित बस स्टेशन के उत्तरी गेट के समीप शनिवार
सुलतानपुर। वार्ड बढ़ैयाबीर स्थित बस स्टेशन के उत्तरी गेट के समीप शनिवार को प्रस्तावित बाबा बढ़ैयाबीर द्वार निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बाबा बढ़ैयाबीर के नाम पर भव्य द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पालिका द्वारा बढ़ैयाबीर मार्ग का डामरीकरण, जर्जर नालियों का जीर्णोद्धार और मार्ग का नामकरण भी कराया जा चुका है।उन्होंने बताया कि बस स्टेशन मोड़ से एसपी आवास तक जाने वाले मार्ग को ‘बाबा बढ़ैयाबीर मार्ग’ नाम दिया गया है। साथ ही इस मार्ग से जुड़ी लगभग 13 गलियों को लेन नंबर आवंटित कर प्रत्येक गली के प्रवेश द्वार पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन और पत्राचार में सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम का आयोजन बाबा बढ़ैयाबीर सेवा संस्थान एवं मंदिर समिति के तत्वावधान में हुआ। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य, डॉ. डी.एस. मिश्र, विजय पांडेय, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अतुल शुक्ला समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।