सड़क हादसे में दिवंगत अकलू यादव को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि त्रयोदश

सड़क हादसे में दिवंगत अकलू यादव को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि त्रयोदश संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा क्षेत्र के पत्रकारों का हुजूम जखनियां (गाजीपुर)। तहसील जखनियां अंतर्गत ग्रामसभा जौहरपुर के पखनपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव के भाई एवं अकलू यादव के निधन पर सोमवार को उनके पैतृक आवास पर त्रयोदश संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों ने पहुंचकर दिवंगत अकलू यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।बताया गया कि अकलू यादव का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में चोट लगने के बाद आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से परिजनों सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, वेद प्रकाश पांडेय, अजीत विक्रम यादव, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल पांडेय, सत्यम चौबे, सुजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, उग्रसेन सिंह सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।