Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

चौरीचौरा के विकास के लिए स्थानीय नेतृत्व को चुनना होगा टप्पू

चौरीचौरा के विकास के लिए स्थानीय नेतृत्व को चुनना होगा  टप्पू

चौरीचौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश।चौरी चौरी के विकास के लिए स्थानीय नेतृत्व को चुनना होगा उक्त बाते326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक के दुबौली में अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की गौरवशाली विरासत के वाहक अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा चौरी-चौरा की पावन धरती अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की कर्मभूमि है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और फांसी के फंदे को हंसते-हंसते स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि शहीद बंधू सिंह तथा अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू भैया के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने जनसेवा का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया। कार्यक्रम में संतोष शुक्ला, महेंद्र प्रसाद शुक्ला, अमित कुमार तिवारी, कपिल देव चौहान, हरगोविंद सिंह, केशव चंद्र तिवारी, राम इकबाल यादव, त्रिभुवन यादव, उमाशंकर चौहान, जोखन राजभर, विकास पांडे, शास्त्री घनश्याम राय, नर्सिंग, रामाश्रय, वीरेंद्र कुमार, छोटेलाल चौहान, महंत यादव, गंगा पटेल, प्रहलाद, सनी, रामकेश्वर चौहान, लालजी चौहान, जयराम राजभर, राजकुमार राजभर, रामानंद चौहान, जयराम चौरसिया, निक्कू चौहान, अमरजीत साहनी, अरुण कुमार चौहान, विशाल राजभर, शिवकुमार प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares