Bansgaon Sandesh
Login

डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सुलतानपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,

डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सुलतानपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,

डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सुलतानपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 5 अतिक्रमणकारियों पर ₹4,000 का जुर्माना सुलतानपुर, । जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर ने बुधवार को नगर क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज के नेतृत्व में नगर पालिका एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजारों, सड़कों और पटरियों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कार्रवाई की। अभियान के तहत कोतवाली नगर से जिला अस्पताल, सब्जी मंडी, केनरा बैंक, चौक घंटाघर, आगरा मिष्ठान भंडार चौराहा, गल्लामंडी, बस स्टेशन तथा गोलाघाट पुल तक सड़क के दोनों किनारों और पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों एवं पथ विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण हटवाते हुए संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। नगर पालिका परिषद ने अभियान के दौरान 5 अतिक्रमणकारियों पर कुल ₹4,000 का जुर्माना लगाया तथा बड़ी मात्रा में अतिक्रमण से संबंधित सामान जब्त किया। अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका और पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेतावनी और जुर्माने के बाद भी यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी पथ विक्रेताओं से अपील की कि वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अभियान में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक बब्लू कुमार सोनकर, नगर पालिका के सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता सुश्री नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह, अनूप कुमार भारती सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares