Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग २ घंटे पहले

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज, टॉप-10 में लाने का

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज, टॉप-10 में लाने का

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज, टॉप-10 में लाने का दिया लक्ष्य आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश गाजीपुर, 29 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर अंकित फ्लैगशिप योजनाओं एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की विभागवार रैंकिंग की समीक्षा की। खराब रैंकिंग वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में जनपद की रैंकिंग टॉप-10 में लाना सभी अधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर डाटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग अपनी योजनाओं की प्रगति समय से पोर्टल पर फीड करना सुनिश्चित करें।बैठक में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल निगम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, कृषि, नगर विकास, विद्युत सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को विशेष प्रयास कर अपनी स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares