ग्राम पंचायत बांहपुर में व्यापक पैमाने पर पौधों का हुआ वृक्षारोपण। मदरिया

ग्राम पंचायत बांहपुर में व्यापक पैमाने पर पौधों का हुआ वृक्षारोपण। मदरिया । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बांहपुर के अंतर्गत ग्राम सभा बांहपर, नुआंव, तुर्कवालिया एवं उदईपुर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1764 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान में आम, सागौन, शीशम, यूकेलिप्टस, अर्जुन, अमरूद एवं गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि संजय राय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण कार्य में भरपूर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि संजय राय ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा सभी लोगों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न यह अभियान क्षेत्र में हरित वातावरण के निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।