Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विरोध का जवाब विकास से दे रही चेयरमैन प्रीति - राजेश त्रिपाठी

विरोध का जवाब विकास से दे रही चेयरमैन प्रीति - राजेश त्रिपाठी

* बड़हलगंज में 03 सड़कें जनता को समर्पित बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड नम्बर 05, श्याम नगर में शासन के 15वाँ वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त करीब 35 लाख रूपए की लगत से निर्मित 03 सड़कें जनता को समर्पित की गयी। शनिवार को सड़को के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत बड़हलगंज में चल रहे अनवरत विकास कार्यों की श्रृंखला से विपक्षी बौखला गए हैं और अनर्गल प्रलाप में लग गए है। विरोधियों के प्रलाप का सटीक जवाब चेयरमैन प्रीति उमर अपने विकास कार्यों से दे रही है। चिल्लूपार में विकास कार्यों की श्रृंखला के लिये हम अपने मुखिया प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते है। बता दे कि नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 05, श्याम नगर में प्रदेश सरकार के 15वां वित्त आयोग द्वारा प्राप्त 9.4 लाख की धनराशि द्वारा राम जानकी मार्ग से गामा के घर तक ढक्कनदार नाली एवं सीसी रोड का निर्माण का कार्य कराया गया, इसी तरह राज्य वित्त आयोग 2025/2026 द्वारा प्राप्त धनराशि वर्ष के माध्यम से 14.10 लाख की लागत द्वारा टिकोरी के मकान से प्रेम के मकान तक और 9.46लाख की धनराशि से अमर मिश्रा के घर से काली माता मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया गया। गांव में तीन सड़कों की श्रृंखला के लोकार्पण से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद राजीव मिश्रा, दीपक शर्मा, अमूल्य चतुर्वेदी, राकेश राय, दीपक गौड़, वीरेंद्र वीरू गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, महामंत्री राजकुमार निगम, बृजेश उमर, राजवेद तिवारी, मानस त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय तिवारी, सुरेश उर्फ गुड्डू मिश्रा, संतोष कसौधन, संजय कसेरा, सुरेश उमर, सत्यम जायसवाल, अजीत राव, अरविंद सिंह, ओम प्रकाश यादव, रमेश शाही, पुरुषोत्तम जायसवाल, लिपिक सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, हरिकेश यादव, प्रकाशवीर जायसवाल, अनूप जायसवाल, आलोक त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी, प्रशांत शाही आदि मौजूद थे।

1 likes
0 comments0 shares