Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३३ मिनट पहले

*सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी में चेयरमैन ने मरीजों को फल

*सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी में चेयरमैन ने मरीजों को फल

*सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी में चेयरमैन ने मरीजों को फल वितरित किया शीघ्र स्वस्थ होने की कामना* सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार में मरीजों के बीच फल वितरण किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पतालों में मरीजों की सेवा और सहायता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पाली विजय बहादुर सिंह, अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद मिश्र, राम जनक मौर्य, शिव प्रताप राज, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares