Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur२४ मिनट पहले

पितरों की तृप्ति के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, मुक्तिपथ पर हुआ

पितरों की तृप्ति के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, मुक्तिपथ पर हुआ

पितरों की तृप्ति के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, मुक्तिपथ पर हुआ समापन विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संत-महात्माओं सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद बड़हलगंज। पितरों की तृप्ति एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए सरयू तट स्थित मुक्तिपथ पर आयोजित रुद्र महायज्ञ के तहत रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धुरियापार स्थित भोजेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न कस्बों और बाजारों से होते हुए मुक्तिपथ पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा धुरियापार से प्रारंभ होकर उरुवा बाजार, गोपालपुर, गोला बाजार, मदरिया, झुमिला, महुआपार, ओझौली, बड़हलगंज, गोला तिराहा और कॉलेज रोड होते हुए मुक्तिपथ पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में सहभागिता की। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 कृष्णानंद गिरि जी महाराज, श्री दास जी महाराज, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मंच के राष्ट्रीय प्रभारी शिखर गुप्ता, नगर पंचायत बड़हलगंज के अध्यक्ष डॉ प्रीति उमर न्यू जेन फाउंडेशन के निदेशक मानस त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, हृदय शंकर सिंह, श्रीकांत सोनी, राजकुमार भारती, राधेश्याम वर्मा, राजकुमार निगम, दुर्गेश मिश्रा, सुमन तिवारी, पूनम गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अनीता यादव, दीपक शर्मा, संतोष जायसवाल और पवन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रुद्र महायज्ञ का आयोजन पितरों की तृप्ति, उनकी आत्मा की शांति और लोककल्याण की भावना से किया जा रहा है। आयोजन में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

1 likes
0 comments0 shares