Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भाजपा बड़हलगंज मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती मनाने का आह्वान

भाजपा बड़हलगंज मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती मनाने का आह्वान

बड़हलगंज। बडहलगंज भारतीय जनता पार्टी बड़हलगंज मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मंडल के सभी बूथों पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने, प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित करने तथा चौथे रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का शत-प्रतिशत प्रसारण एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 'मां के नाम एक वृक्ष' अभियान के अंतर्गत 6 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाएं। साथ ही संगठन को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय दिलाने के लिए अभी से बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने की, जब कि बडहलगंज मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने किया। बैठक में जिला सह-कार्यालय मंत्री अखंड प्रताप शाही, अतुल शाही, आलोक त्रिपाठी, शैलेश राय, राजकुमार निगम, राधेश्याम भारती, संजय दुबे, श्रीमती निशा जायसवाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती मीनू श्रीवास्तव, श्रीमती अनु गुप्ता, बी. निषाद, मानस मणि त्रिपाठी, रंजय कनौजिया, किशन मौर्य, श्रीकांत सोनी, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेंद्र चौरसिया, मनीष शुक्ला, ओमप्रकाश पटवा, सुधीर पटेल, प्रकाशवीर जायसवाल, राजेश दुबे, राजू ओझा, आदर्श विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares