*छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस,एंटी रोमियो स्क्वाड की जानी हकीकत*
*छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस,एंटी रोमियो स्क्वाड की जानी हकीकत* मिशन शक्ति टीम ने कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से लिया सीधा फीडबैक 1090 से 1930 तक हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी सुलतानपुर। महिला सुरक्षा को लेकर बल्दीराय पुलिस ने गुरुवार को बड़ा जागरूकता अभियान चलाया।पी.पी इंटर कॉलेज बलीपुर पहुंची मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं से सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और किसी भी परेशानी पर तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की।अभियान के दौरान पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता का जमीनी फीडबैक छात्राओं से लिया। पार्क, चौराहे, नुक्कड़ और गलियों में पुलिस की मौजूदगी को लेकर छात्राओं से सुझाव और फीडबैक फार्म भरवाए गए।पुलिस का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा एंटी रोमियो स्क्वाड को अधिक प्रभावी बनाना रहा। टीम में उपनिरीक्षक राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल सविता व ममता और कांस्टेबल अंकित साहू शामिल रहे।