साईं मेडिकल स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्रीय गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बड़हलगंज। खडेसरी स्थित साई धाम में साईं मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्टोर का उद्घाटन सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश प्रभारी शिखर गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आलोक गुप्ता ने कहा कि श्री साईं बाबा की कृपा एवं सभी के आशीर्वाद से साईं मेडिकल स्टोर का उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा नेता पूनम गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अनिता यादव, वंदना देवी, सुरेश राय, भूपेन्द्र दीक्षित व पंकज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया तथा सभी ने साईं मेडिकल स्टोर द्वारा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।