Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर सोशल ऑडिट रैली से गांव में गूंजी पारदर्शिता की आवाज। विकास
सुल्तानपुर सोशल ऑडिट रैली से गांव में गूंजी पारदर्शिता की आवाज। विकास खंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत अरवल में सोशल ऑडिट को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान मुरलीधर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर विजय सिंह ने कहा कि सोशल ऑडिट का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान मुरलीधर वर्मा, लल्लू वर्मा, श्याम बहादुर यादव, रोजगार सेवक राकेश, रामरतन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0 likes
0 comments0 shares