*सुलतानपुर* दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र,अधिकारियों को दिए
*सुलतानपुर* दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र,अधिकारियों को दिए निर्देश। समरथपुर के काली माता मंदिर में टेका माथा,चुनरी चढ़ाकर मांगी क्षेत्र की खुशहाली। इसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत समरथपुर स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर परिसर में मां दुर्गा के पंडाल में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।महाआरती में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लिया।पूजा समिति से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।मौके पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि,चौकी प्रभारी संदीप त्रिपाठी,पूर्व प्रधान ननकऊ शर्मा, देवीदीन सरोज, प्रिंस यादव, प्रेम प्रकाश, मंशाराम सरोज, अमर बहादुर विश्वकर्मा, अमरनाथ गुप्ता समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।