Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

*सपा द्वारा कामर्शियल गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन*

*सपा द्वारा कामर्शियल गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन*

भलुअनी।बांसगांव संदेश।बरहज में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज तहसील रोड पर हुआ। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि कॉमर्शियल गैस के साथ-साथ डीजल और पेट्रोल के दामों में भी वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर महंगाई के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। रावत ने दावा किया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी और इस पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में अचानक हुई वृद्धि से गरीब जनता विशेष रूप से प्रभावित हुई है। महंगाई का असर हर क्षेत्र में देखा जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares