सुल्तानपुर/आजमगढ़। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ लघु सिंचाई विभाग सुल्तानपुर
सुल्तानपुर/आजमगढ़। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ लघु सिंचाई विभाग सुल्तानपुर में तैनात सहायक अभियंता मंगल यादव ने बिना दहेज विवाह कर समाज को बड़ा संदेश दिया है। 21 जून को हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुए इस विवाह में उन्होंने दहेज लेने से साफ इनकार करते हुए अवर अभियंता सोनी यादव के साथ सात फेरे लिए।सरकारी सेवा में प्रतिष्ठित पद पर होने के बावजूद मंगल यादव के इस निर्णय की अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,किसान नेताओं और आम लोगों ने सराहना की है।उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से मिली सीख ने उन्हें संतोष और सादगी का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। उनका मानना है कि व्यक्ति की महानता दहेज या धन से नहीं,बल्कि उसके संस्कारों और विचारों से तय होती है।मंगल यादव ने युवाओं से दहेज प्रथा का बहिष्कार करने की अपील करते हुए कहा कि विवाह एक पवित्र संस्कार है,इसे लेन-देन का माध्यम नहीं बनाना चाहिए।