Bansgaon Sandesh
Login
A
Sant Kabir Nagar५ दिन पहले

*संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव* *सास, ननंद

*संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव* *सास, ननंद

*संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव* *सास, ननंद एवं पति ने ही दहेज के लिए प्रताड़ित करके मेरी पोती की हत्या की - मृतका की दादी शैल कुमारी सिंह* *अखिलेश यादव/दुबौलिया, बस्ती* ।दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिपरी ऊंजी गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजन आनन फानन में विवाहिता को सीएचसी कलवारी ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही मायके के लोगों ने दहेज हत्या के लिए विवाहिता को मारने‌ का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पिंपरी, ऊंजी गांव निवासी गौरव सिंह की पत्नी दीक्षा सिंह 25 वर्ष का शव सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ देखा गया। आनन फानन में परिजन‌ 108 एम्बुलेंस से सीएचसी कलवारी ले गये। जहां पर चिकित्सक ने दीक्षा को मृत घोषित कर दिया। वही मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। मौके पर पहुंचे मायके के लोगों ने पति, सास , व ननद‌ पर दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है मृतका की दादी शैल कुमारी सिंह निवासी वरईपार थाना बखिरा जनपद संतकबीर ने बताया कि दीक्षा के पिता प्रदीप सिंह चंडीगढ़ रहते हैं ।घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ से घर के लिए चल दिये है। दादी ने बताया कि मेरी नातिन दीक्षा सिंह उर्फ लवली सिंह की शादी पांच नवंबर वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही अक्सर ससुराल के लोग दीक्षा को प्रताड़ित करते रहते थे। सोमवार की रात दीक्षा की हत्या कर उसे फंदे से‌ लटका दिया। मृतका की दादी शैल कुमारी सिंह ने कहा सास, ननंद एवं पति ने ही दहेज के लिए प्रताड़ित करके मेरी पोती की हत्या की कई बार सास ननंद और पति पोती स्वागत मारपीट भी करते थे,दुबौलिया पुलिस ने मृतका की दादी शैल कुमारी सिंह की तहरीर पर पति , सास, ननद के खिलाफ बीएनएस 178,80 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पति को हिरासत में ले लिया।

500 likes
0 comments0 shares